लॉकडाउन के बीच नमाज रोकने गई पुलिस टीम पर हमला, 2 जवान गंभीर रूप से घायल
कन्नौज. लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में पुलिस टीम पर जानलेवा हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला कन्नौज का है जहां कोरोना संकट के बीच अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। शुक्रवार को सदर कोतवाली के कागजियाना मोहल्ले में एक घर पर सामूहिक नमाज पढ़े जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची थी। जहां स्थानीय लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। घटना में 2 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल है। वहीं घटना के बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।
नमाज अदा करने के लिए भीड़ जुटी
कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में किसी भी तरह के आयोजन पर रोक लगाई गई है। भीड़ के इकट्ठा होने पर मनाई है। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है लेकिन बावजूद इसके कई लोग मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में योगी सरकार ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों, कोरोना संकट में अपनी जिम्मेदारियां निभाने वालों से बदसलूकी करने वालों और हमालवरों पर सख्ती से निपटने के आदेश दिए है। आज कन्नौज में नमाज अदा करने के लिए भीड़ जुटी जिन्हें रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव हो गया।
