ग्वालियर में टोटल लॉकडाउन के दूसरे दिन मजदूर महाराज बाड़ा के नीचे एकत्रित हुए, पुलिस ने खदेड़ा

ग्वालियर. कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन किया गया है जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा है और जो लोग बेवजह निकले उन पर पुलिस सख्त नजर आ रही है। शहर के चौराहों पर चेकिंग प्वांट लगाए गए है और पुलिस वाहन पेट्रोलिंग करते हुए घरों पर रहने की हिदायत दे रहे है। चेकि प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मी घर से निकलने वालों से पूछताछ कर रहे है जो बाजिव कारण बता रहें है उनकी खैर खबर पुलिसकर्मी ले रहे है।
दुकानदार ने कहा पता नहीं था लॉकडाउन 2 दिन और बढ़ गया
आज सुबह पुलिस के वाहन सड़कों पर घूमते हुए लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे थे इस दौरान 9.30 बजे तक दूध डेयरी खुली रही और सब्जी के ठेले लगे रहे पुलिस ने जब इन्हें खदेड़ना शुरू किया तो हुछ दुकानदारों ने कहा कि लॉकडाउन तो 2 दिन का था अब तो 12 बजे का समय है। शिंदे की छावनी पर एक किराना कारोबारी कारोबार कर रहा था पुलिस पहुंची और दुकान खुली देखी तो पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को पकड़ लिया जिस पर दुकानदार ने कहा कि उसे पता नहीं था कि लॉकडाउन 2 दिन और बढ़ गया है।
मजदूरों को खदेड़ा
परिवार का पालन पोषण करने के लिए हर रोज मेहनत मजदूरी करने वाले मजदूर आज सुबह महाराज बाड़ा, टाउनहॉल के नीचे एकत्रित हो गए। पुलिस ने यहां बैठे मजदूरों को हटाने के लिए पहले एनाउंस किया और फिर भी नहीं हटे तो पुलिस ने डंडे के बल पर इन्हें खदेड़ दिया। टाउनहॉल से मजदूरों को खदेड़ा तो वह सराफा बाजार, टोपी बाजार और मोर बाजार में जाकर बैठ गए। यही हाल आज हजीरा चौराहा और द्वारिकाधीश मंदिर के पास ही रहा। पुलिस सुबह से ही घरों में रहने की अपील कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *