ग्वालियर चंबल संभाग के चारों बॉर्डर सील

ग्वालियर. पुलिस प्रशासन ने जिले के चारों बॉर्डर सील कर दिये है। भिंड, मुरैना, दतिया और शिवपुरी से आने वाले लोगों का मेडिकल चैकअप बॉर्डर पर ही होगा। आशंका होने पर मोहना में तैयार क्वारेंटाइन हॉल में रखा जाएगा। प्रशासन का मकसद कोरोना संक्रमण की चेन पूरी तरह से ब्रेक करना है।
पुलिस प्रशासन की कल रात हुई बैठक, बॉर्डर पूरी तरह सील करे
इंदौर व अन्य महानगरों में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव की चेन को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर में उसे ब्रेक करने के लिए नई प्लानिंग की गई है। इसके तहत पुलिस प्रशासन की कल रात हुई बैठक में यह तय हुआ कि जिले की बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिये गये है। बॉर्डर पर पुलिस, प्रशासन व मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। यह टीमें राउंड द क्लॉक काम करेंगी। इनका टार्गेट बाहर से आने वाले यात्री है। वे कहा से आ रहे है और कहां जा रहे है इसके बाद उनका मेडिकल चैकअप मौके पर ही किया जायेगा। यिद उनमें संक्रमण के संकेत मिलते ही तो उन्हें तत्काल मोहना में तैयार क्वारेंटाइन हॉल में रखा जायेगा। इसके बाद शहर में भी कई आइसोलेशन के लिये हॉल तैयार किये गए है। सभी टीमों को साफ निर्देश है कि बिना जांच पड़ताल और ट्रैवल हिस्ट्री के कोई जिले के अंदर किसी सूरत में प्रवेश नहीं करेगा। इसके बाद आज सुबह से जिले की बॉर्डर सील कर दी गई है। पुलिस प्रशासन कोरोना संक्रमण की चेन ब्रेक करने का प्रयास कर रही है।
अफवाह न फैलाने, प्रशासन का सहयोग करे
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने शहरवासियों से अपील की है कि ये वक्त जागरूकता का है। यदि किसी को कोरोना संक्रमण के लक्षण है तो वह उसे छुपाये नहीं वह हमसे मदद मांग सकता है। हमारे पास बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के इंतजाम है इसके साथ ही उन्होंने अफवाह न फैलाने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *