ग्वालियर 4 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन

ग्वालियर. ग्वालियर में 2 दिन के टोटल लॉकडाउन के बाद प्रशासन ने अगले 2 दिन और यानी 4 अप्रैल रात 12 तक इसे बढ़ा दिया है। अगले 2 दिन भी किराना दुकानें और सब्जी मंडी नहीं खुलेंगी। दूध का वितरण 3 घंटे सुबह 6 से 9 बजे तक होगा। दावा और पेट्रोल अलग-अलग क्षेत्र के कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही मिलेगा।
वहीं दिल्ली से ग्वालियर आए तब्लीगी जमात वाले फरीदाबाद के 11 लोग शहर में 80 लोगों से लगातार संपर्क में रहे। अवाडपुरा की आयश मस्जिद में ठहरने के दौरान इनका कई लोगों के घर में रूकने से लेकर खाना-पीना तक हुआ। पुलिस ने इनकी पूरी चेन तलाश कर ऐसे 80 लोगों की सूची तैयार की। इन सभी से संपर्क किया और इनमें से 43 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया जबकि 4 लोग घर से गायब हो गए।
निजामुद्दीन मरकज की जमात में शामिल होकर आया दूसरा जमाती मिल गया है। गुरूवार देर रात चंदेरी निवासी इस व्यक्ति जानकारी लगते ही प्रशान और पुलिस ने उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। वहीं जमाती के संपर्क में रहे 11 अन्य लोगों को क्वारैंटाइन में जिला अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में रखा जाएगा। बताया गया कि जमाती 18 मार्च को निजामुद्दीन से लौटकर घर में ही रह रहे थे। कुछ दिन पहले नईसराय थाने के ज्ञानपुर गांव के आमिर खान का नाम आते ही प्रशासन अलर्ट हुआ। जब उसकी मोबाइल लोकेशन चेक की तो वह दिल्ली से वापस नहीं लौट पाया लेकिन गुरूवार को फिर प्रशासन और पुलिस सकते में आ गया जब चंदेरी निवासी अब्दुला हाफिज का नाम सामने आया। अब्दुल 18 मार्च को निजामुद्दीन से लौटकर घर में रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *