कोरोना वायरस-फल बेचने वाले का पुराना है बेटी बोली अब्बू की मानस्कि स्थिति ठीक नहीं
रायसेन. भोपाल के नजदीक रायसेन शहर में एक फल बेचने वाले का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पुलिस ने सोशल मीडिया हो रहे वायरल वीडियों के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वीडियों में फल बेचने वाले शेरू मिया अपने हाथ ठेले पर फलों को जमाते समय बार बार थूंक लगाते दिखाई दे रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के दौरान वायरल होने से हडकंप मच गया है। पुलिस ने शेरू मियां के खिलाफ धारा 269 और 270 में मामला दर्ज कर लिया हे। फिलहाल शेरू मिया रायसेन में अपने घर पर हैं। शेरू मिया की बेटी ने बताया है कि अब्बू की तबियत ठीक नहीं ऐसा वह नोट गिनने की आदत के कारण करते हैं।
अब्बू की मानसिक हालत ठीक नहीं
फिजा ने बताया कि उनके अब्बू की मानसिक हालत ठीक नहीं है। करीब 10 साल पहले हमारा दूध का बहुत अच्छा बिजनिस था। कई लोग हमारे यहां काम करते थे। अब्बू दिन में कई.कई बार नोट गिनते रहते थे। उस दौरान अब्बू की तबीयत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि उनका काम बंद हो गया और हमको अपनी नानी के यहां जाना पड़ा। अब्बू वीडियो में जैसा करते दिख रहे हैं। ये उनकी नोट गिनने की आदत जैसा है। वे अकसर घर में भी कभी भी ऐसी हरकतें करते रहते हैं। जब वे ज्यादा तनाव में होते हैं तो ऐसा करने लगते हैं।
वीडियो दो महीना पुराना है
फिजा ने बताया कि अब्बू तबियत ठीक नहीं रहती है। जब मन होता है तो उस दिन किसी का ठेला लेकर फल बेचने लगते हैं। उनका जो वीडियों वायरल हो रहा है वह डेढ़ से दो माह पुराना है यानी इसे वर्ष फरवरी का कहा जा सकता है। वीडियों में अब्बू जर्किन पहने दिख रहे हैं। अब गर्मी का मौसम है। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह जरा सी भी गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे में इस वीडियों को आज के वातावरण को दखते हुए क्यों वायरल किया जा रहा है यह समझ नहीं आ रहा है लोग क्या करना चाहते हैं। हम लोग वैसे ही परेशान है अब्बू बीमार है और लोग ऐसा कर रहे हैं।
