LatestNewsराष्ट्रीय

स्वास्थ्य कर्मचारियों पर पथराव करने वालों पर सख्त कार्यवाही करेगी सरकार

इन्दौर. टाटपट्टी बाखल में बुधवार की सुबह कोरोना संक्रमितों की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया था स्वास्थ्यकर्मी जान बचाकर भागे। उपद्रवियों ने बैरिकेड्स भी तोड़ दिये। पुलिस ने इनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच टीम में दो महिला डॉक्टर भी शामिल थी। हमला करने वालों पर अब मप्र सरकार रासुका के तहत कार्यवाही करेगी। शिवराजसिंह ने कहा है कि ऐसा करने वाले लोग इंसान नहीं, इंसानियत के दुश्मन है। हम इन्हें सख्त सजा देंगे। दरअसल, सिलावटपुरा में एक कोरोना वायरस से पीडित की पॉजिटिव की मौत के बाद यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्क्रीनिंग कर रही है। इसी बीच यहां लोगों ने पथराव कर दिया था।
स्वास्थ्यकर्मी कार से सीधे थाने की तरफ भागे
स्वास्थ्य विभाग की एक महिलाकर्मी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को एक पॉजिटिव के कॉन्टेक्ट की हिस्ट्री मिली थी। वे उसे देखने के लिए वहां गए थे। टीम ने जैसे ही उसके बारे में पूछना शुरू किया तो सामने से आए कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। टीम कुछ समझ पाती इसके पहले ही चेहरे पर रुमाल बांधकर कई लोग आ गए और चिल्लाते हुए पत्थर मारने लगे। इससे बचने के लिए महिलाएं और पुरुष स्वास्थ्यकर्मी और डॉक्टर अपनी कारों की तरफ भागे। पता चला है कि उनके साथ एक तहसीलदार भी मौजूद थे। उपद्रवी पथराव करते हुए गली से मेनरोड की तरफ भागे। स्वास्थ्यकर्मी कार से सीधे थाने की तरफ भागे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *