इंदौर में देश का सबसे सख्त 7 दिनों का लॉकडाउन, पेट्रोल पंप, राशन की दुकानें कुछ नहीं खुलेंगा

इंदौर. लगातार कोरोना वायरस के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने सख्तियां बढ़ा दी है। तीन दिन के सम्पूर्ण लॉकडाउन को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान लोगों को बाहर निकले की मनाही होगी। वहीं आवश्यक चीजों की होम डिलीवरी प्रशासन द्वारा कराई जाएगी। इंदौर में टोटल लॉकडाउन अब सात दिनों तक और जारी रहेगा। वाहन प्रतिबंधित रहेंगे वहीं पेट्रोल पंप और राशन की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। किराना, दूध, आलू-प्याज के वितरण की व्यवस्था की गई है। संभागायुक्त और कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि घरों में रहें और बाहर ना निकलें।
है।

7 दिन और घरों में रहे ताकि खतरा टल सके
इंदौर में लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में संभागायुक्त और कलेक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि संक्रमण कम्युनिटी में नहीं फैले इसके लिए संपर्क तोड़ना जरूरी है। 7 दिन और घरों में रहे ताकि खतरा टल सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 21 दिनों की लॉकडाउन घोषण के बाद शहर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मप्र में अब तक 98 मरीज मिल चुके है इनमें से इंदौर में अकेले पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 हो गई है। अब 700 लोगों को क्वारेंटाइन हाउसेस में रखकर जांच की जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि फिलहाल लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान कोई छूट नहीं दी जाएगी। अब कंटेन्मेंट एरिया की पूरी मैंपिग और पूरे क्षेत्र का सर्वे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *