सरकारी व निजी कॉलेजों को 14 अप्रैल तक बंद रखने का नया आदेश जारी- उच्च शिक्षा विभाग

ग्वालियर. उच्च शिक्षा विभाग ने सभी पारंपरिक विश्वविद्यालय और सरकारी व निजी कॉलेजों को 14 अप्रैल तक बंद रखने का नया आदेश जारी कर दिया है। कोरोना महामारी बचाव के लिए देशभर में चल रहे लॉकडाउन की बजह से अवकाश को बढ़ा दिया गया है।
भारत सरकार ने अवकाश को अब 14 अप्रैल तक बढ़ाया
इससे पहले जो आदेश निकाला गया था उसमें 31 मार्च तक अवकाश घोषित किया गया था। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार अवकाश को अब 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अजीत कुमार ने निर्देश दिए है कि विवि और कॉलेजों के समस्त शैक्षणिक स्टॉफ सहित अधिकारी व कर्मचारी मुख्यायल में ही मौजूद रहें। अवकाश में कहीं बार नहीं जाएं। मोबाईल व दूरभाष के जरिए संस्थान के प्रमुख के सम्पर्क में रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *