तब्लीगी मरकज से हरियाणा में हुआ 503 लोगों का प्रवेश, कई मस्जिदों में छापेमारी
चंडीगढ़. दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी मरकज में शामिल होने वाले सैकड़ों लोग हरियाणामें आए है इससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है अभी तक मरकज में हिस्सा लेने वाले 503 लोगों का पता चला है। हरियाणा सरकार के पास ऐसे करीब 200 लोगों के राज्य में आने की सूचना थी लेकि गुरूवार सुबह तक पता चला कि ऐसे लोगों की संख्या 503 हो गई है।
कई मस्जिदों में छापे मारे
ये लोग निजामुद्दीन से हरियाणा के अलग-अलग जिलों में आ चुके है। इनमें अधिकांश तमिलनाडु के रहने वाले है और 72 लोग विदेश से है। इन सभी लोगों की सरकार जांच कराएगी और इनको क्वारंटाइन किया जाएगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कई जगहों पर इस संबंध में मस्जिदों पर छापे मारे है।
राज्य सरकार ने निजामुद्दीन से आए सभी लोगों की पहचान कर ली है लेकिन फिलहाल जिलावार सूची सार्वजनिक करने से परहेज किया जा रहा है। यह सभी लोग अलग-अलग जिलों की मस्जिदों में रूके और वहां सैकड़ों लोगों के संपर्क में आए। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अब इन सभी लोगों की जांच करने के आदेश जारी कर दिए है। इन सभी का कोरोना टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। अकेले अंबाला छावनी में 44 से अधिक लोग है जो निजामुद्दीन से यहां पर पहुंचे है।
