ग्वालियर में एंट्री होते ही होगा क्वारंटाइन, संक्रमण रोकने व्यवस्थाएं चाक चौबंद हो- एडीजी राजाबाबू

ग्वालियर. ग्वालियर में अब कोई भी बाहर से लौटकर आएगा तो उसे सीमा पर रोक लिया जाएगा। स्क्रीनिंग व मेडिकल प्रक्रिया कर उसे क्वारंटाइन करा दिया जाएगा इसके लिए जिले की सीमाओं पर अलग-अलग जगह अधिकारियों को हेल्थ टीम के साथ तैनात कर दिया गया है। यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि कोरोना संक्रमण को लेकर जिले को सुरक्षित रखा जाए और बाहर से जिल में आने वाले हर व्यक्ति को ट्रीट किया जा सके।
इंसीडेंट कमांडरोे के साथ डॉ. व अधिकारियों के नाम जारी किए
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने इंसीडेंट कमांडरोे के साथ डॉक्टर और अधिकारियों के नाम सहित इसके आदेश जारी कर दिए है। वहीं बुधवार को मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर में संभागायुक्त एमबी ओझा और एडीजी राजाबाबू सिंह ने अधिकारियों के साथ संक्रमण रोकथाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने कहा कि जिले की सीमाओं पर रोकथाम के लिए व्यवस्थायें चाक-चौबंद रखी जाए। चिकित्सीय सुविधाओं के साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बहाल रहे। दूसे शहरों से ग्वालियर आए श्रमिकों व अन्य लोगों को ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी कराई जाए साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए।
बैठक में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन, सीईओ जिला पंचायत शिवम वर्मा, एटीएम किशोर कन्याल, सीईओ स्मार्ट सिटी महिप तेजस्वी, डॉ. अशोक मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित थे।
महाराजपुरा टोल भिंड रोड- इंसीडेंट कमांडर महेश कुशवाह (6 डॉक्टर)
निरावली तिराहा मुरैना टोल- इंसीडेंट कमांडर धीरद्रें गुप्ता (6 डॉक्टर)
मोहना चेक प्वाइंट- इंसीडेंट कमांडर विश्राम सिंह बघेल (6 डॉक्टर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *