कोरोना पर लापरवाही बरतने पर सीएम शिवराज ने स्वास्थ्य आयुक्त प्रतीक हजेला को हटाया

भोपाल. कोरोना संक्रमण से बचाव में दिन-रात एक कर रही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने लापरवाही बरतने पर बड़ा कदम उठाते हुए आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं प्रतीक हजेला को हटा दिया है। अब उनकी जगह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवाई को यह प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
समीक्षा बैठक के बाद हजेला को तत्काल हटाने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस से बचाव की समीक्षा बैठक के बाद हजेला को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे साथ ही यह भी हिदायत दी कि किसी भी सूरत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। हजेला मूलरूप से भोपाल के ही है। वे असम-मेघालय कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी है और असम में राष्ट्रीय नागरिक्ता रजिस्टर (एनआरसी) के समन्वयक रहे है और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार ने तीन साल के लिए मध्य प्रदेश प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *