जनधन खाताधारकों तक पैसा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ने तारीखों का ऐलान किया
नई दिल्ली. कोरोना वायरस संक्रमण के बीच लॉकडाउन में गरीबों तक पैसा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। जनधन खाताधारकों को लॉकडाउन में आर्थिक सहायता मिलता जल्द शुरू हो जाएगा। आज प्रधानमंत्री ने सभी जनधन खाताधारकों के साथ ये अहम जानकारी साझा की ताकि बैंकों में ज्यादा भीड़ न हो पाए।
खाते में पैसा पहुचंने की तारीख
जिन खातों का अंतिम अंक 0 या 1 है वे खाताधारक 3 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें।
जिन खातों का अंतिम अंक 2 या 3 है वे खाताधारक 4 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें।
जिन खातों का अंतिम अंक 4 या 5 है वे खाताधारक 7 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें।
जिन खातों का अंतिम अंक 6 या 7 है वे खाताधारक 8 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें।
जिन खातों का अंतिम अंक 8 या 9 है वे खाताधारक 9 अप्रैल को भुगतान प्राप्त करें।
हर महीने 500 रु. देगी मोदी सरकार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जनधन खाते में अगले तीन महीनों तक प्रत्येक महीने 500 रु. डालने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस योजना का पूरा लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी जनधन योजना के खाते में हिस्सेदारी 53 प्रतिशत है मतलब जनधन योजना के तहत कुल खोले गए खातों में से 50 प्रतिशत खाते महिलाओं के है। वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद देश की करीब 20 करोड़ महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
