48 घंटे के लॉकडाउन में ग्वालियर शहर में पिन ड्रॉप साइलेंस

ग्वालियर. ग्वालियरवासियों को कोरोना की चपेट में आने से बचाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा लिए 48 घंटे के लॉकडाउन के फैसले का आज बुधवार को पहला दिन है और पूरे शहर में पिन ड्रॉप साइलेंस सा नाजारा दिखा।
एसपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा फोर्स
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े फोर्स ने आज तय समय से पहले ही प्वॉइंट संभाल लिया और लोगों को समझाना शुरू कर दिया कि 9 बजते ही अपने-अपने घरों में पहुंचकर लॉक हो जाओ वरना पूरा दिन पुलिस लॉक अप में कटेगा।
डॉ. अपना परिचय पत्र साथ रखें पुलिस 15 सेकंड से ज्यादा नहीं रोकेगी
ग्वालियर वालों का आभार कि वे लॉकडाउन में पूरा सहयोग दिया है। मेरी शहर भर में भोजन बांटने वाली संस्थाओं और उनसे जुड़े सदस्यों से अपील है कि वे लॉकडाउन की अवधि में यह देखें कि कहीं इस दौरान उनका पड़ोसी भूखा ना रह जाए। लॉकडाउन की अवधि में डॉक्टर अपने परिचय पत्र साथ रखें वहीं पुलिस 15 सेकंड से ज्यादा उन्हें नहीं रोकेगी। मैं शहर और पूरे जिले के निवासियों से आग्रह करूंगा कि वे पूरा सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *