जेयू के प्रो. शांतिदेव सिसोदिया ने गरीबों के बीच बांटे भोजन के पैकेट

ग्वालियर. कोरोना वायरस के सक्रमण के बचाव के लिये पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये लॉकडाउन गरीब और बेसहारा असहाय मजदूरों के बीच जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रो. शांतिदेव सिसोदिया अपने वाहन चालक धर्मेन्द्र के साथ निकल पड़े भूखे लोगों के बीच भोजन के पैकेट लेकर, भोजन के पैकेट बांटने के साथ साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से कैसे सुरक्षित रहा जाये और उसके प्रति उन्हें जागरूक किया कि आप स्वयं भी एक दूसरे से 1 मीटर की दूरी बनाये। मुंह पर मास्क लगाये और कोई भी कपड़ा मुंह पर बांध कर रहें और साबुन से अच्छी तरह हाथ बार -बार धोयें।

100 भोजन के पैकिट वितरित किए

जीवाजी विश्वविद्यालय के  प्रो. मुकुल तैलंग द्वारा आज 100 भोजन के पैकिट वितरित किए गए l यह वितरण जारगे गाँव के पास चिमनी में काम करने वाली लेबर को किए गए जो आजकल बिना काम के बैठे हुए हैं और आज उनके सामने स्वयं एवं बच्चों के लिए दो वक्त खाने की समस्या से जूझ रहें हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *