एएसआई सहित आरक्षक निलंबित

ग्वालियर. चेतकपुरी चौराहा पर लॉकडाउन को कवर कर रहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के रिपोर्टर को आईडी कार्ड दिखाने के बाद भी गाली गलौज की उसके बाद उसके तीन लोगों ने मारपीट की जिससे रिपोर्टर को काफी गहरी चोंटे आई है जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान प्लास्टर चढाया गया है।
एएसआई सहित 2 आरक्षक संस्पेंड
जैसे ही सहारा समय के रिपोर्टर की मारपीट का मामला वरिष्ठ अधिकारियों की जानकारी में लाया गया और मामले की जांच की गयी तो झांसी रोड थाने में पदस्थ एएसआई केके शाक्य, 2 आरक्षक गौरव शर्मा बालेन्द्र शर्मा को एसपी नवनीत भसीन ने निलंबित कर दिया है।

मीडिया आवश्यक सेवा में शामिल

यह मामला गम्भीर है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार इस सम्बंध में निर्देश जारी कर रहे हैं। मीडिया आवश्यक सेवा में शामिल है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मीडिया पूरी गम्भीरता से अपना काम कर रहा है।  लगातार अधिकारियों के निर्देश को न मानकर कई पुलिसकर्मी अपने हिसाब से नियम बना रहे हैं। यह बहुत गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *