मंत्रिमण्डल गठन की चर्चायें जोरो पर-सीएम शिवराज और राज्यपाल के बीच हुई मुलाकात
भोपाल. सीएम शिवराजसिंह चौहान ने मंगलवार की रात को राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात कर राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने के लिये जा रहे प्रयासों का ब्यौरा दिया। सीएम चौहान की इस मुलाकात को राज्य में मंत्रिमंडल गठन कीसंभावनाओंक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राज्य में कोरेाना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। इन्दौर में सबसे अधिक संक्रमित मरीज पाये गये हैं। वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन क्षत्र में तबलीग जमात में शामिल हुए कई अन्य राज्यों के कार्यकर्त्ताओं के संक्रमित पाये जाने के बाद से राज्य में भी हलचल बढ़ी हुई है, क्योंकि इस आयोजन में राज्य से 107 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई हैं।
राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से शिष्टाचार भेंट की हैं राज्यपाल को सीएम ने प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति और उस पर नियंत्रण के लिये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
वही, शिवराजसिंह चौहान की इस मुलाकात से सियासी गलियारों में मंत्रिमण्ड के गठन की चर्चा जोर पकड़ रही है। क्योंकि सीएम के तौर पर शिवराज सिंह ने 23 मार्च को शपथ ली थी। मगर अब तक मंत्रिमण्डल ने शपथ नहीं ली है। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते जिम्मेदारी का बटवारा जरूरी महसूस किया जा रहा है इसलिये संभावना जताई जा रही है कि मंत्रिमण्डल का जल्दी गठन किया जा सकता है भले ही मंत्रियों की संख्या कम हो।
