निजामुद्दीन मरकज से आये उप्र के 15 लोगों को ग्वा. पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 लोग जेएएच में भर्ती, लश्कर व मुरार धार्मिक स्थलों पर इंटेलीजेंस की नजर

ग्वालियर. निजामउददीन में तबलीगी जमात में कोरोना के 24 मरीज मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। सनसनीखेज खुलासे के बाद खुफिया उन जमातों की टोह में है तो बाहर से आई है। मंगलवार देर रात को कंपू इलाके के धार्मिक स्थल में ऐसे 11 लोगों की मौजूदगी मिली हैै। यह सभी फरीदाबाद यूपी से 23 फरवरी को आए है तब से यहां ठहरे हुए है। इन लोगों को 3 अप्रैल को वापस अपने घर लौटन था लेकिन लॉकडाउन की वजह से इन्हें वापसी की इजाजत नहीं मिली है।  इन लोगों में कोरोना संक्रमित तो नहीं है पर 5 लोगों को जांच के लिए जेएएच में भेजा गया जबकि महिलाओं की मौके पर ही जांच की गई।
लश्कर व मुरार के धार्मिक स्थलों पर खुफिया विभाग को लगाया
मंगलवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को चेकअप भी किया है। दरअसल सोमवार को दिल्ली के निजामउददीन इलाके में 24 लोगों को कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। यह सभी तबलीगी जमात के मरकज में आए थे। मामला सामने आने के बाद लोकल स्तर पर भी उन सभी धार्मिक स्थालों को लिस्टेड किया गया जहां जमातें बाहर से आई है। इसमें लष्कर और मुरार के धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस और खुफिया विभाग को लगाया गया है।
पुलिस के पहुंचने पर जमात में आए लोगों ने केरला एक्सप्रेस से वापसी का रिजर्वेषन टिकट भी दिखाया। पुलिस से कहा सभी वापस घर लौटने के लिए तैयार है उनकी वापसी का इंतजाम करा दो।
इन लोगों की मिली मौजूदगी
मकसूद अली, नजदउददीन, हाफिज खांन, वषीरखांन के अलावा हसीना, जन्ना, गुलषन, जइसा, खातून, परवीन सेगी और असगरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *