फूलबाग पर कार चालक ने क्राइम ब्राचं जवान को मारी टक्कर, नाकाबंदी कर थाटीपुर थाना पुलिस ने पकडा

ग्वालियर. घर से ड्यूटी पर आ रहे क्राइम ब्रांच जवान को तेज रफ्तार से आ रही कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे की है। घटना का पता चलते ही वहां पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने जवान को संभाला और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ ही जवान को उपचार के लिए भिजवाया।
क्या है पूरा मामला
डीआरपी लाइन निवासी मनोज एस आरक्षक है और अभी क्राइम ब्रांच में पदस्थ है। आज बुधवार की सुबह मनोज घर से ड्यूटी के लिए एसपी ऑफिस स्थित क्राइम ब्रांच थाने जा रहा था। अभी वह फूलबाग चौराहे पर पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ऑल्टो कार क्रमांक एमपी 07 ईए 1998 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए मनोज की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनोज सड़क पर गिरा और उसके सिर व पैरों में चोट लगी। घटना का पता चलते ही वहां पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचे और जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ ही कार को पकड़ने के लिए कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने नाकाबंदी कराई और कार के चालक को थाटीपुर थाना पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए कार सवार ने अपना नाम प्रदीप पुत्र रामनरेश शर्मा निवासी मोहना बताया है और साथ ही बताया कि वी खाना बांट कर आ रहा था।
शैलेन्द्र भार्गव, टीआई थाटीपुर
क्राइम ब्रांच जवान को टक्कर मारने वाले आरोपी चालक को पकड़ लिया है और उसकी कार जब्त कर ली है। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया है कि वह मोहना से खाना बांट कर वापस लौट रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *