तबलीगी जमात से जुड़े इंडोनेशिया के 800 लोगों ने किया वीजा नियमों का उल्लंघन, गृहमंत्रालय ने किया ब्लैकलिस्ट

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शिरकत करने वाले इंडोनेशिया के लगभग 800 लोगों को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार वीजा नियमों के उल्लंघन के कारण उनको ब्लैकलिस्ट किया जाएगा इसके साथ ही अन्य करीब 250 विदेशियों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही उनका वीजा भी रद्द होगा।
कार्यक्रम में देश के 5 राज्यों के लोग बड़ी संख्या में शामिल
ये सभी दक्षिणी दिल्ली स्थित निजामुद्दीन इलाके में हाल में आयोजिक धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। इनमें से कई कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हुए और उन्होंने बाद में दूसरों की जिंदगियों को भी संकट में डाल दिया सिर्फ इतना ही नहीं तबलीगी जमात के कार्यक्रम में देश के 5 राज्यों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। जांच एजेंसियों को शक है कि कश्मीर में 65 साल के जिस व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई थी वो भी तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुआ था। जम्मू कश्मीर, तेलगांना, उप्र, तमिलनाडु और दिल्ली के लोग भी शामिल हुए थे। इन सभी से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है। तमिलनाडु से 1500 लोग शामिल हुए थे। करीब 200 लोग तेलंगाना और कश्मीर के सैकड़ों लोग भी शामिल हुए थे।
दिल्ली सरकार भी इस मुद्दे पर गंभीर
कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है। निजामुद्दीन इलाके के मामले को देश के समक्ष बड़ी चुनौती मान रही है सरकार इसलिए हालात की समीक्षा करने के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक की। दिल्ली सरकार भी इस मुद्दे पर गंभीर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हाई लेवल मीटिंग हुई वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन समेत वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *