लखनऊ के मरकजी मस्जिद में निरीक्षण के समय मिले कई किर्गिस्तानी व कजाखिस्तानी नागरिक

लखनऊ. उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में स्थित मरकजी मस्जिद में पुलिस कमिश्नर सुजीत पांण्डेय और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश निरीक्षण करने पहुंचे। इस औचक निरीक्षण में यह बात निकलकर सामने आई कि इस मरकजी मस्जिद में बीजे 13 मार्च से किर्गिस्तान और कजाखिस्तान के कई नागरिक रूके हुए है।
खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद टीमें मस्जिद में पहुंची
पूछताछ मे पता चला है कि कजाखिस्तान और किर्गिस्तान के ये नागरिक भारत घूमने आए थे और दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के जलसे में शामिल नहीं हुए थे। प्रशासन ने इनकी शुरूआती जांच कराई तो इनमें से किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षणों का पता नहीं चला है। खुफिया एजेंसियों और एलआईयू की सूचना के बाद लखनऊ प्रशासन की टीमें इस मरकजी मस्जिद में पहुंची थी।
एहतियात के तौर पर इन विदेश नागरिकों को आइसोलेशन में रखा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले 1 मार्च से 15 मार्च तक तबलीगी जमात का एक जलसा हुआ था। इस जलसे में भारत समेत कई अन्य देशों के करीब 5 हजार से ज्यादा शामिल हुए थे। यहां की मरकजी बिल्डिंग में किर्गिस्तान, कजाखिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के लोग रूके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *