सोमवार शाम तक कमांडेंट की पत्नी सहित 47 सैंपल डीआरडीई जांच के लिए भेजे

ग्वालियर. कोरोना पॉजिटिव बीएसएफ मे द्वितीय कमांडेंट संपर्क में आई उनकी पत्नी व अफसर सहित टेकनपुर से 26 लोगों के सैंपल लिए गए इसके साथ ही थाईलैंड, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली से आए 7 युवकों के सैंपल जिला अस्पताल में लिए गए जबकि 5 लोगों के जेएएच में सैंपल लिए इनमें कुछ लोगों को सर्दी, जुकाम की शिकायत थी उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। सोमवार शाम तक कुल 47 सैंपल जांच के लिए डीआरडीई भेजे गए।
33 लोग आइसोलेशन में जिसमें बीएसएफ के 26
कमांडेंट के घर में काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। जिस नाई ने कमांडेंट की कटिंग की थी उसे भी होम आइसोलेशन में रखा गया है उसका भी सैंपल लिया गया है। जो लोग कमांडेंट से मिले उन सभी को आइसोलेशल में रखा गया है। सोमवार को रविवार के 9 सैंपल सहित कुल 47 सैंपल जांच के लिए डीआरडीई भेजे गए। 33 लोगों की आइसोलेशन में रखा गया है जिसमें बीएसएफ में 26, एमएच हॉस्पिटल में 1 युवक को आइसोलेशन में रखा है। अब तक कुल 93 सैंपल लिए गए जिसमें एक स्वस्थ हो गया। 31 की निगेटिव आ चुकी है जबकि 60 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 33 को आइसोलेशन में और 619 लोगों को होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *