21 दिनों का ही रहेगा लॉकडाउन, नहीं बढ़ेगा पीरियड-केन्द्र सरकार
नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने साफ कर दिया है कि कोरोना वायरस को कन्ट्रोल करने के लिये लागू किये गये 21 दिनों के लॉकडाउन को आगे नहीं बढ़ाया जायेगा। कैबिनेट सचिव राजीव गोबा ने बताया है कि लॉकडाउन को 21 दिनों के बाद बढ़ाने की काई योजना नहीं हैं।
गौरतलब है कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 24 मार्च को घोषणा की थी कि आज रात 12 बजे से 21 दिन के लिये पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन होगा। पीएम ने कहा था कि कोरोना वायरस का साईकिल तोड़ने के लिये यह 21 दिन जरूरी हैं। अगर यह 21 दिन नहीं संभले तो कई परिवार तबाह हो जायेंगे।
उन्होंने कहा था कि इस लॉकडाउन को कर्फ्यू की तरह ही समझें। पीएम नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि हिन्दुस्तान को बचाने के लिये, हर नागरिक को बचाने के लिये आपके परिवार को बचाने के लिये घरों से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा रही है। देश के हर राज्य को हर केन्द्र शासित प्रदेश, गली मोहल्ले को लॉकडाउन किया जा रहा है।
1024 कोरोना मरीजों की संख्या हुई
आपको बता दें देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1024 हो गई है। इस में 901 लोग कोरोना वायरस से अभी भी संक्रमित हैं। इस बीमारी से अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी हैण् 95 लोगों को इस बीमारी से या तो निजात मिल चुकी है या ये हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैंण् इससे पहले देश में कोरोना के मरीजों के संख्या शनिवार को ही नौ सौ को पार गई थी। केरल और महाराष्ट्र ऐसे दो राज्य हैं। जहां कोरोना के मरीज सबसे ज्यादा हैं। देश के 27 राज्य इस वक्त कोरोना की चपेट में हैं, देश में मृतकों का आंकड़ा 27 तक पहुंच गया है।
