कोरोना वायरस- विदेश से पत्नी के लौटने के बाद बीएसएफ के द्धितीय कमांडेंट 5 बड़ी बैठकों में शामिल हुए
ग्वालियर. कोरोना पॉजिटिव द्धितीय कमांडेंट की पत्नी 13 मार्च को इंग्लैंड से लौटी थी। उनके संपर्क में आने के बाद द्धितीय कमांडेंट पांच महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल हुए जिसमें 19 मार्च की बैठक में बीएसएफ डीजी ट्रेनिंग, आईजी, डीआईजी सहित 20 अफसर शामिल हुए थे। द्धितीय कमांडेंट की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही सभी होम आइसोलेशन में चले गए है। वहीं अफसरों की बैठक में टेकनपुर अस्पताल को कोरोना क्वारंटाइन बनाने का निर्णय लिया गया था और द्धितीय कमांडेंट को इसका इंचार्ज बनाया गया था। खास बात यह है कि द्धितीय कमांडेंट लगातार बैठकें और क्लासेस लेते रहे जिससे अधिक लोग इनके संपर्क में आ गए हालांकि अभी किसी में भी कोरोना संक्रमण के लक्ष्ण नहीं दिख रहे है लेकिन संपर्क में आने वाले करीब 70 लोगों को होम क्वारंटाइन व आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। 20 नजदीकी लोगों का सोमवार को सैंपल लिया जाएगा। द्धितीय कमांडेंट की पत्नी होम आइसोलेशन और बेटा को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में रखा गया है। यहीं पर कोरोना पॉजिटिव द्धितीय कमांडेंट का इलाज किया जा रहा है। उधर टेकनपुर को बंद करवा दिया गया सभी से घर में रहने की सलाह दी गई है।
मेडिसिन व एनेस्थीसिया के डॉक्टर किए तैनात
कोरोना पॉजिटिव द्धितीय कमांडेट को सुपर स्पेशियलिटी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। मरीज को बुखार व सर्दी, खासी के लक्षण होने पर उन्हें मेडिसिन के डॉक्टरों द्वारा इलाज दिया जा रहा है। एनेस्थीसिया के डॉक्टर को भी तैनात किया गया है।
एसटीसी व एकेडमी सील की गई
बीएसएफ के डॉक्टर अमित बतूला ने बताया कि जो लोग सीधे संपर्क में रहे है ऐसे 12 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि इनमें लक्षण अभी नहीं पाए गए है। इन सभी के सोमवार को सैंपल लिए जाएंगे। जिस एकेडमी और एसटीसी में पॉजिटिच द्धितीय कमांटेंट न बैठक व क्लास ली थी उन्हें सील कर दिया गया है।
