कोरोना के बढ़ते मामले देख 1 लाख 14 हजार वेंटिलेटर सुरक्षित रखने के निर्देश- स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर में 14000 से अधिक वेंटिलेटर तैयार रखने के आदेश दिए है। बीते कुछ दिनों में जिस तरह तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है उसको देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय व्यापक तौर पर तैयारी कर रहा है। देशभर के अलग-अलग अस्पतालों में वेंटीलेटर सुरक्षित रखवाए जा रहे है किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।
2 दिनों में 5 लाख एन95 मास्क देश भर के अस्पतालों में पहुंचाए
जानकारी के अनुसार नोएड़ा बेस्ट एक कंपनी (मेडटेक स्टार्टअप एग्वा हेल्थ केयर) को 2 अप्रैल तक 10000 वेंटिलेटर तैयार करने के आदेश स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दिए गए है। बीते 2 दिनों में 5 लाख एन95 मास्क देश भर के अस्पतालों में पहुंचाए जा चुके है इसके साथ ही अस्पतालों में 12 लाख एन-95 मास्क का स्टॉक रखा गया है। 150000 लाख और एन95 मास्क आज शाम तक देश के अस्पतालों में पहुंचाए जाएंगे।
