जर्मनी के हेसे प्रांत के वित्तमंत्री थॉमस शेफर ने किया सुसाइड

फ्रैंकफर्ट. जर्मनी के हेसे प्रान्त के वित्तमंत्री थॉमस शेफर ने आत्महत्या कर ली है। इसकी वजह कोरोना वायरस के संक्रमण की कारण ही पैदा हुआ आर्थिक संकट बताया जा रहा है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के सहयोगी और राज्य प्रमुख वॉकर बाउफियर ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। 54 वर्षीय के थॉमर्स का शव शनिवार को एक रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। प्रोसिक्यूशन ऑफिस ने बताया है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

मर्केल की सहयोगी ने कहा- हम इस घटना से सदमे में हैं

बाउफियर ने कहा, ‘‘हम सदमे में हैं और इस बात पर अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।’’ जर्मनी की आर्थिक राजधानी फ्रैंकफर्ट हेसे में ही है। यूरोपियन सेंट्रल बैंक भी फ्रैंकफर्ट में ही है। इसके साथ ड्यूश बैंक, कामर्स बैंक के हेडक्वॉर्टर भी यहीं हैं। बाउफियर ने बताया कि शेफर 10 साल से हेस के वित्त मंत्री थे। वह इस महामारी के आर्थिक प्रभाव से निपटने के लिए दिन-रात कंपनी और वर्कर के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गिरती अर्थव्यवस्था से वह बहुत ही ज्यादा परेशान थे। लोकप्रिय और बेहद सम्मानित शेफर को बाउफियर के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था। बाउफियर के तरह ही शेफर भी मर्केल की क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन ऑफ जर्मनी (सीडीयू) से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *