नगरनिगम ने जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर किया सैनिटाइज

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये विश्वविद्यालय के सभी टीचर्स, अधिकारी और कर्मचारियों को उनके घरों को सैनिटाइजर नगर निगम के सहयोग करवाया गया। इस कार्य के लिये डॉ. हरेन्द्र शर्मा, डॉ. शांतिदेव सिसोदिया और अमित सिसोदिया की टीम बनाई गयी थी और साथ ही कर्मचारियों के निवास सपर जाकर सैनिटाइजर करवाया गया।
इस मौके पर सभी को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये क्या सावधानियां रखना चाहिये और इसके प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। जीवाजी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केशवसिंह गुर्जर ने सभी आग्रह किया है आप सब लोग अपने ही घरों में रहें और जिला प्रशासन द्वारा समय समय पर जारी किये जा रहे निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। कोरोना वायरस की संक्रमण को रोकने के लिये चैन टूटना बेहद आवश्यक है इसलिये लॉकडाउन ही सबसे बड़ा बचाव का उपाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *