कोरोना से जंग के लिए (6 घंटे) के प्लान के साथ सेना तैयार- आर्मी चीफ नरवणे

नई दिल्ली. देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 700 के पार पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में हालात सबसे ज्यादा बुरे है। यहां पर मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच चुकी है। इस बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि सेना कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तैयारी है। किसी भी हालात से निपटने के लिए हम अपना पूरा जोर लगा देंगे।
आर्मी के पास एक (6 घंटे) का प्लान तैयार
सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे ने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो सेना किसी भी कदम को उठाने के लिए तैयार है। आर्मी के पास एक (6 घंटे) का प्लान तैयार है जिसके तहत तुरंत ही आईसोलेशन सेंटर और आईसीयू को तैयार किया जा सकता है। आर्मी चीफ नरवणे के अनुसार इस संकट की घटी में भी सेना अपना काम कर रही है और सभी ऑपरेशनल टास्क इस वक्त जारी है।
मेडिकल सर्विस की जरूरत आगे बढ़ सकती है
आर्मी चीफ ने कहा है कि कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है ऐसे में मेडिकल सर्विस की जरूरत आगे बढ़ सकती है। भारतीय सेना के सभी जवानों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी गई है और जरूरी कदम उठाने को कहा गया है ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *