लोन की ईएमआई भुगतान में 3 माह की छूट-आरबीआई
नई दिल्ली. आरबीआई ने ब्याज दरों में भारी कटौती का ऐलान किया है इसके साथ बैंकों को सलाह दी है कि ग्राहकों को ईएमआई पर 3 महीने की राहत दी। 3 महीने तक ईएमआई नहीं देने पर क्रेडिट स्कोरि (सीआईबीआईएल) पर असर नहीं पड़ेगा। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.75 प्रतिश की कटौती का ऐलान किया है। रिवर्स रेपो रेट में 0.90 प्रतिशत की कटौती का ऐलान किया गया है।
शेयर बाजार में फिर जबरदस्त तेजी
कोरोना वायरस महामारी के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से कई बड़ी घोषणाओं का सीधा असर शेयर बाजार में देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में होने वाले आर्थिक नुकसान के लिए सरकार की ओर राहत पैकेज की घोषणा से उत्साहित देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को फिर जबरदस्त तेजी रही।
सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंकों की छलांग लगाकर 31000 के पार चला गया और निफ्टी भी 9000 के उपर तक उछला। सुबह 9.24 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 870.51 यानी 2.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 30817.28 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 281.10 अंकों यानी 3.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 8922.55 पर कारोबार कर रहा था।
मंबई स्टॉक एक्सचेंज-बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 801.40 अंकों की तेजी के साथ 3074.81 पर खुला और 31105.11 उछला हालांकि शुरूआती कोरोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 30679.40 रहा। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही जबकि चार में गिरावट दर्ज की गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज-एनएसई के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 307.65 अंकों की बढ़त के साथ 8949.10 पर खुला और 9026.85 तक उछला। आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचना स्तर 890.55 रहा।
