जीवाजी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग ने तैयार किया सैनिटाइजर, कोरोना से बचाव के लिये कारगर
ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान अध्ययनशाला के द्वारा बनाया गया सैनिटाइजर को विश्वविद्यालय के कैंपस में रहने वाले शिक्षकों, छात्रावासों तथा गार्डों को उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ हरेंद्र शर्मा द्वारा बनाया गया सैनिटाइजर विद्यालय के बाहर हमारी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को भी दिया जा रहा है जिससे वह भी संक्रमित होने से बचे रहें स
यह कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ हरेंद्र शर्मा से स्वयं कर कर रहे हैं सेनीटाइजर स्प्रे करने के लिए उन्होंने खाली पड़े परफ्यूम के कंटेनरो का उपयोग किया है जिसकी हेल्प से आसानी से कार के दरवाजे, घरों के लॉक, दरवाजों कुंडीयों हाथों तथा पूरे शरीर को आसानी से सेनीटाइज किया जा सकता है डॉ शर्मा अभी तक लगभग 100 से ज्यादा लोगों को निशुल्क सैनिटाइजर वितरित कर चुके हैं उनकी इस पहल को कई लोगों के द्वारा सराहा जा रहा हैस
