मप्र में कोरोना से पहली मौत, 65 वर्षीय महिला की उज्जैन में मौत
उज्जैन. कोरोना वायरस के संक्रमण से बुधवार को मप्र में पहली और देश में 12वीं मौत हुई। उज्जैन की 65 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसे पहले सांस लेनेमें तकलीफ थी और तीन दिन पूर्व इन्दौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया थां संदिग्ध लगने पर सैम्पल कोरोना जांच केलिये भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट मंगलवार की देर रात पॉजिटिव आई। इसके बाद पुलिस ने उज्जैन में उनके घर पर आस पास के इलाके को सील कर दिया।
उज्जैन सीएमएचओ डॉ. अनुसुइया गवली ने कहा है कि महिलाके परिजन उसे 22 मार्च को चैरिटेबल हॉस्पिटल लाये थे। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए माधवनगर अस्पताल रोड भेज दिया गया। यहां उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। उसके सैम्पल लेकर जांच के लिये भेजे गये थे। रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिली। महिला संक्रमित कैसे हुई, उसके बारें में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। महिला की किसी भी तरह की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। महिला के परिवार में 12 लोग है। जिसमें से 11 लोगों को भी जांच के लिये ले जाया गया है। जबकि महिला के परिवार का एक व्यक्ति घर से भाग गया है। स्वास्थ्य विभाग को चिंता है कि अगर वह दूसरों के संपर्क मेंआया तो संक्रमण फैलने का खतरा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इंदौर में अब तक 222 लोग होम क्वारैंटाइन
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 21 सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से इंदौर से 13 और आसपास के जिलों के 8 सैंपल हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में इनकी जांच की गई। इंदौर में 222 लोग होम क्वारैंटाइन हैं। जबकि 14 की रिपोर्ट आना बाकी है।
मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या अब 15 तक पहुंची
प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या अब 15 तक पहुंच गई है। जबलपुर में छहए इंदौर में चारए भोपाल में दोए ग्वालियर और शिवपुरी में एक.एक संक्रमित मिले हैं। वहींए उज्जैन में संक्रमित मिली महिला की मौत हो गई है।
