बेहतर पहल-ओडिशा में कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों और हेल्थ वर्कस एक साथ 4 माह का एडवांस वेतन

भुवनेश्वर. ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिये जूझ रहे डॉक्टरों, नर्स समेत सभी पैरामेडीकल स्टाफ को चार माह का एडवांस वेतन देने का निर्णय लिया है। इससे कोरोना वायरस की लड़ाई में लगे इन चिकित्सा कर्मियों का उत्साह बढ़ेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को इसका ऐलान किया है। सीएम नवीन पटनायक की घोषणा के अनुसार, चिकित्सकोिं, नर्सो व सभी पैरामेडीकल स्टाफ को अप्रेल, मई, जून और जुलाई का वेतन एक साथ मिलेगा। अप्रेल् में चारों महीनों का वेतन एक साथ जारी होगा। पटनायक का कहना है कि संकट की इस घंड़ी में चिकित्सा कर्मियों का कार्य सराहनीय है। उनके लिये जो कुछ किया जाये वह कम है। सीएम नवीन पटनायक ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगे चिकित्सा कर्मियों के साथ सरकारी खड़ी है।
उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य सुविधायें संभालने में जुटे चिकित्सा कर्मियों की परेशानी के त्वरित निस्तारण के लिये भी सरकार सजग है। जनता को 21 दिनों तक लॉकडाउन का घरों में रहकर पालन करना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *