LatestNewsराष्ट्रीय

कोरोना वायरस -लॉकडाउन में 195.9 करोड़ आबादी घरों में कैद

पेरिस. कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर के 50 से अधिक देशों ने लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। इस कारण लगभग 230 करोड से अधिक लोग घरों में कैद हो गये है। इसमें से अकेले 130 करोड़ लोग केवल भारत में ही लॉकडाउन होंगे। इसकी शुरूआत मंगलवार की आधी रात से हो जायेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 21 दिन के अनिवार्य लॉकडाउन का ऐलान करते हुए कहा था कि इसे लोग कर्फ्यू ही माने। लॉकडाउन घोषित करने वाले कई देशों ने इसे अनिवार्य किया है। जबकि कुछ ने इसे सख्ती से लागू नहीं किया है। केवल लोगों से घर में रूकने की अपील की गयी है।
35 देशों में अनिवार्य रूप से लॉकडाउन, भारत भी शामिल
लगभग 195.9 करोड़ की आबादी वाले 35 देशों ने अनिवार्य लॉकडाउन किया है। अनिवार्य लॉकडाउन का मतलब है कि बहुत जरूरत न होने पर घर से बाहर निकलना बिलकुल मना है और ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा और कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इन देशों में 130 करोड़ की आबादी वाला भारत सबसे बड़ा देश है। इसके अलावा फ्रांस, इटली, अर्जेटीना, इराक, ग्रीस, रवांडा और अमेरिका का कैलिफोर्निया राज्य शामिल हैं। मंगलवार को कोलंबिया भी इसी सूची में शामिल हो गयाहै। वहीं, न्यूजीलैंड बुधवार से लॉकडाउन होगा। ज्यादातर देशों में जरूरी काम पर जाने, मेडीकल केयर के लिये सामान लाने की छूट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *