लॉकडाउन में 21 दिन ना संभले तो देश 21 वर्ष पीछे चला जायेगा, जान है तो जहान-पीएम नरेन्द्र मोदी
नई दिल्ली. कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। इस वायरस के प्रकोप की वजह से अब तक पूरी दुनिया में हजारों लोग की मौत हुई है और लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। इस गंभीर महामारी से निपटने के लिये पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया और देशवासियों से अपील की है कि सरकारी नियमों का पालन कर स्वयं को और अपने परिवार को बचायें।
पीएम नरेन्द्र मोदी ने बताई 10 बड़ी बातें
पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन होगा। यानी आज रात 12 बजे से घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी होगी। यह लॉकडाउन पूरे 3 वीक यानी 21 दिन के लिये होगा।
पीएम ने कहा कि यह लॉकडाउन एक तरह का कर्फ्यू ही है। देश में लोग जहां हैं, वहीं रहें, यह लॉकडाउन जनता कर्फ्यू से अधिक सख्त होगा।
पीएम ने कहा है कि 21 दिन न संभले तो 21 वर्ष पीछे चले जायेंगे। कई परिवार तबाह हो जायेंगे। चाहें कुछ भी हो जाये, आपको घर पर ही रहना हैं।
पीएम ने कहा है कि घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघें, तभी कोरोना से बच पायेंगे। कदम कदम पर संयम बरतना होगा। आपको याद रखना होगा- जान है तो जहान है।
पीएम ने कहा है कि कोरोना को खत्म करने के लिये 21 दिन जरूरी है। कोरोना का मतलब कोई रोड़ रोड़ पर ना निकले। बाहर निकलना क्या होता है, यह भूल जायें।
पीएम ने कहा है कि कानून और नियमों का पालन करें। अपना और अपनों का ध्यान रखिये, अफवाहों से दूर रहें।
पीएम ने कहा है कि कोरोना से लड़ने की श्रृंखला को तोड़ना होगा। कोरोना से सिर्फ मरीजों को खतरा नहीं है बल्कि डॉक्टर, नर्स, पैथालॉजी और मेडीकल स्टाफ खतरे में काम कर रहे हैं।
पीएम ने कहा है कि सरकारी निर्देशों के पालन से ही कोरोना पर लगाम लगेगी। कोरोना प्रभावित देशों से सीख लेनी होगी।
पीएम ने कहा है कि यह समय हमारे संकल्प और संयम को मजबूत करने का हैं।
पीएम ने कहा है कि आपको और परिवार को बचाना मेरी प्राथमिकता है। घर से बाहर एक कदम कोरोना को आपके घर में ला सकता हैं।
