प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे यह उनका 5 दिन में दूसरी बार और 6 साल में छठा राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। इस दौरान वे महामारी बन चुके कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करेंगे। देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 512 हो गई जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
पीएम मोदी बुधवार को शाम 5 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी ने 19 मार्च को देश को संबोधित किया था तब उन्होंने देश में कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए सरकार की कोशिशों के साथ लोगों का सहयोग हासिल करने के लिए जनता कर्फ्यू की अपील की और कहा था कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करें कुछ हफ्ते भीड़ में जाने से बचें।
