जीआर मेडीकल कॉलेज के अधिष्ठाता का प्रभार डॉ अशोक मिश्रा को

ग्वालियर गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर के प्राध्यापक एवं पीएसएस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अशोक मिश्रा को गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर का अधिष्ठाता का अस्थाई रूप से प्रभार सौंपा गया है।
ग्वालियर संभाग आयुक्त एमबी ओझा ने जारी आदेश में उल्लेख किया है कि ग्वालियर संभाग में कोरोना वायरस (कोविड.19)  रोकथाम, बचाव एवं उपचार व नियंत्रण के साथ प्रशासकीय व्यवस्थाओं के लिये गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर के अधिष्ठाता का अस्थाई रूप से प्रभार चिकित्सा महाविद्यालय के पीएसएस विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक डॉ अशोक मिश्रा को सौंपा गया हैं।
आदेश में बताया गया है कि चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर की वर्तमान प्रभारी अधिष्ठाता डॉ सरोज कोठारी द्वारा ग्वालियर संभाग में कोरोना की रोकथाम, बचाव एवं उपचार हेतु संतोषजनक तैयारियां न होने के कारण चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता का अस्थाई प्रभार डॉ अशोक मिश्रा को सौंपा गया है। साथ ही डॉ मिश्रा संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक जयारोग्य चिकित्सालय समूह ग्वालियर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त रहेंगे। उनका यह प्रभार गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय ग्वालियर के चेस्ट एंड टीबी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रध्यापक डॉण् केके तिवारी को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *