व्यापारियों को स्वेच्छा से बंद करने की अपील – जिला प्रशासन
ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी द्वारा 20फरवरी को प्रस्तावित ग्वालियर बंद को मद्देनजर रखते ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देश पर आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एएसपी शहर पश्चिम सतेन्द्र सिंह तोमर व एडीएम रिंकेश वैश्य के साथ ग्वालियर जिला प्रशासन के अधिकारिगण तथा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।
मीटिंग के दौरान एएसपी शहर पश्चिम द्वारा कांग्रेस पार्टी जिलाध्यक्ष से कल किये जा रहे बंद के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि 20फरवरी को प्रातरू 8 से 2बजे तक कांग्रेस पार्टी द्वारा शहर बंद का आव्हान किया गया है इस बंद के दौरान हमारे द्वारा व्यापारियों को स्वेच्छा से बंद करने की अपील की जाएगी। एएसपी शहर पश्चिम द्वारा यह भी बताया गया कि बंद के दौरान सभी मुख्य मार्गो पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहेगें तथा अशांति फैलाने वालों पर कार्यवाही करेंगे।
