बस चैकिंग -ओवरलोडिंग, फिटनेस नहीं होने पर यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी-टीसी मुकेश जैन

ग्वालियर. 20 किमी दूर राजमोहन पैलेस के सामने हाइवे पर मप्र के परिवहन आयुक्त पहुंच कर शुक्रवार की सुबह 9 बजे एक 32 सीटर बस में ठूंस ठूंस कर भरी सवारी बस को रोककर चैक किया गया। जिसमें ड्रायवर बिना ड्रेस पहन कर बस चला रहा था। मौके पर ही परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ड्रायविंग लायसेंस निरस्त कर दिया। चैकिंग के दौरान बस उतारे गये यात्री एनजीओ संचालक रश्मि दुबे को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये मुरैना पहुंचना था। बस वाले को पूरा किराया दिया और बस उन्हें बीच में ही छोड़कर चली तो हम परेशान हो रहे हैं। कोई तो वैकल्पिक व्यवस्था तो करनी चाहिये। वह काफी देर तक परिवहन विभाग के अधिकारियों से बहस करती रहीं। अंत में पैदल ही सफर करना पड़ा।शुक्रवार की दोपहर तक मुरैना रोड़ पर 20 बसों की चैकिंग की गयी। जिनमें 7 ओवरलोड़, फिटनेस नहीं थी और बिना परमिट के बसें पायी गयी। बसों की चैकिंग में परिवहन आयुक्त मुकेश जैन, आरटीओ एसपीएस चौहान, एआरटीओ रिकंू शर्मा, आरटीआई राजेन्द्र सोनी, टीएसआई विमित गुप्ता सहित परिवहन विभाग की टीम चैकिंग में मौजूद थी।

इन बसों को किया जब्त

चेकिंग के दौरान मुरैना रोड पर एमपी 06 पी-0445 में 36 की जगह मिली 65 सवारी, एमपी 06 पी-0249 में मिली 55 सवारी, एमपी 06 पी-0517 में मिली 45 सवारी, एमपी 06 पी-1794 में 44 यात्री मिले। वहीं बिना परमिट के दौड़ रही बस एमपी 06 पी 0438 व बिना फिटनेस के यूपी 70 एटी-8595, बिना टैक्स के चलते मिली बस क्रमांक एमपी 06 पी-0705 को जब्त कर थाने पहुंचा दिया।

ओवरलोड़, फिटनेस नहीं होने की गलती बर्दाश्त नहीं
बसों की ओवरलोडिंग, फिटनेस नहीं होने की गलती को अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अभी बसों का सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पहले ओवरलोडिंग, फिटनेस नहीं और परमिट नहीं पर बसों का जुर्माना भरकर छोड़ दिया जाता था। लेकिन परमिट रद्द किया जा रहा है। हम 86ए की धारा की तहत परमिट की शर्तो के उल्लघंन करने की कार्यवाही की जा रही हैं।
मुकेश जैन, परिवहन आयुक्त मप्र
बसों की चैकिंग आपकी सुरक्षा के लिये, सपोर्ट कीजिये
बसों की चैकिंग कर रही एआरटीओ रिंकू शर्मा ने बसों से उतारे गये यात्रियों से कहा कि यह चैकिंग आपकी सुरक्षा के लिये की जा रही है इसको आप लोगों को सपोर्ट करना चाहिये। अपने अधीनस्थ अधिकारियों को संवारियों को गंतव्यों को छोडने के लिये कहा। ड्रायवर बलवीर यादव, जेके टायर की बस के ड्रायवर सोवरनसिंह यादव का लायसेंस निरस्त किया गया है और 7 ओवरलोड़ बसों को जब्त कर थाने में रखवाया गया हैं।
रिंकू शर्मा, एआरटीओ, ग्वालियर
बस चैकिंग में पकड़ी जा रही बसों में हमें पुलिस, नेताओं को निःशुल्क ले जाना होता है ऐसे में परिवहन विभाग के अधिकारियों को 5 से 10 सवारियों की ओवरलोडिंग को समायोजित करना चाहिये।
हरिशंकर सिंह पटेल, महामंत्री, बस यूनियन, मप्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *