25 लाख की चोरी में नया खुलासा, बबीता ने कहा माखीजा से पूछो हर महीने नई लड़कियां क्यों आती थी पेइंग गेस्ट बनकर
ग्वालियर. बिजली ठेकेदार के घर 25 लाख की चोरी में अब नई कहानी शुरू हो गई है। चोरी के आरोप में पकड़ी गई बबीता का कहना है कि हर महीने दो महीने में माखिजा दिल्ली से लड़कियां बुलावाता था, आखिर उससे ही पूछे पुलिस की वो पेइंग गेस्ट क्यों रखता था।
पेइंग गेस्ट बनकर आई दो युवतियों ने 25 लाख की चोरी की थी
शहर के पॉश इलाके सिटी सेंटर में रहने वाले बिजली ठेकेदार अशोक माखीजा के घर पेइंग गेस्ट बनकर आई दो युवतियों ने 25 लाख की चोरी की थी। इस मामले में पता चला है वारदात को अंजाम देने वाली बबीता दिल्ली और दूसरी गगनदीप जलंधर की रहने वाली है। दोनों युवतियां दिल्ली में स्पा सेंटर चलाने वाली श्वेता नाम की महिला से संपर्क में थी। पुलिस ने तत्काल हरकत में आकर दिल्ली में श्वेता की घेराबंदी की तो उसने बबीता को पकड़वा दिया। बबीता से पुलिस ने 2.80 लाख बरामद कर लिए, उसका कहना था कि रकम उसे गगनदीप ने दी है इस रकम से वह कार खरीदने आई थी। पुलिस उसे ग्वालियर लेकर आई है और उसने पुलिस के यह कहकर कान खड़े कर दिए कि माखीजा से पूछे कि हर महीने दिल्ली से उसके घर में पेइंग गेस्ट आने वाली लड़कियां करती क्या थीं। वहीं अब पुलिस इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।
