बड़ा खुलासा, भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान व टर्की से रची साजिश
नई दिल्ली. भारत को बदनाम करने की एक और बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, खालिस्तान पर बवाल के लिए पाकिस्तान और टर्की से साजिश रची जा रही है। भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के लिए टर्की और पाकिस्तान मिलकर काम कर रहे है।
ग्रीक सिटी टाइम्स की सूचना के अनुसार टूलकिट केस की जांच में सामने आए पीटर फ्रेडरिक का खालिस्तानी संगठन और आईएसआई लिंक का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान की आईएसआई ही भारत को बदनाम करने के लिए टर्की में रह रहे अलगावादी सोच के कश्मीरी पत्रकारों का सहारा ले रही है। खुलासो के अनुसार टर्की में रह रहे कश्मीरी पत्रकार बाबा उमर का नाम भी सामने आया है कि जो पीटर फ्रेडरिक को दिये एक इंटरव्यू में पाकिस्तान का प्रोपगेंडा फैलाते दिख रहा है।
प्लान के-2 सफल करने की कोशिश
जानकारी के अनुसार प्लान के-2 (कश्मीर व खालिस्तान) को सफल बनाने के लिए आईएसआई ने टर्की, पाकिस्तान को एक साथ मिलाकर भारत के खिलाफ बड़ी साजिश में लगाया है। टर्की से ऑपरेट कर रहा अली नामक शाख्स आईएसआई और टर्की इंटेलिजेंस के बीच की अहम कड़ी है। अली के जरिये ही टर्की और पाकिस्तान मिलकर भारत, ग्रीस, गल्फ देशों के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे है। भारत समेत ग्रीस, गल्फ देशों के खिलाफ अली के ट्वीट्स पाकिस्तानी और टर्की में वायरस कर रहे है।
