21 मई से शुरू होगी आईसीएआई की परीक्षा
इंदौर. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया है। डेट शीट इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स दोनों के लिए जारी की गई है। परीक्षा 21 मई से शुरू होगी और 6 जून तक चलेंगी। परीक्षा के पेपर्स दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे। केवल फाइनल कोर्स का पेपर दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा के लिए आवेदन पत्र उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च से 13 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध रहेंगे। इसके तहत इंटरमीडिएट आईपीसी कोर्स के तहत पुरानी स्कीम और नई स्कीम दोनों के ग्रुप-1 के पेपर 22, 24, 27 और 29 मई को होंग वहीं ग्रुप-2 के पेपर्स 31 मई, 2 जून व 4 जून को होंगे। नई स्कीम के ग्रुप-2 का एक अतिरिक्त पेपर 6 जून को होगा। फाइनल कोर्स परीक्षा के तहत पुरानी व नई स्कीम के ग्रुप-1 के पेपर 21, 23, 25 और 28 मई होंगे। वहीं ग्रुप-2 के पेपर 30 मई, 1 जून, 3 जून व 5 जून को होंगे।
