पेट्रोल के दाम मप्र में नहीं बल्कि छत्तीसगढ और राजस्थान में बढ़े कांग्रेस वहां ध्यान दें-डॉ. नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर. पेट्रोल के दाम केवल मध्यप्रदेश में नहीं बल्कि पूरे देश में एक साथ बढ़ाये गये। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर अपना ध्यान देना चाहिये। यह बात कोलकाता से ग्वालियर पहुंचे मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं। इस मौके पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का स्वागत करने पहुंचे। भाजपा नेता भारतभूषण शर्मा, नरेश कटारे और राजेश शर्मा, महिला कार्यकर्त्ताओं सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने गृहमंत्री को फूलमाला से स्वागत किया।
विमानतल पर ली पुलिस अधिकारियों ने बैठक
विमानतल पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर बैठक ली। बैठक में आईजी ग्वालियर रेंज अविनाश शर्मा, डीआईजी सचिन अतुलकर और एसपी अमित सांघी बैठक में मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *