श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला किया, 2 पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू कश्मीर. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने पुलिस के काफिले पर हमला कर दिया, आतंकियों ने पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। आतंकियों के इस हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार आतंकियों ने श्रीनगर के बारजुला इलाके में पुलिस टीम पर हमला किया है। आतंकवादियों के इस हमले में जम्मू कश्मीर पर पुलिस के 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
इलाज के दौरान 2 पुलिसकर्मी शहीद
जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के हमले में पुलिसकर्मियों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन वहां उनकी मौत हो गई, इलाज के दौरान उन्हें नहीं बचाया जा सका। वहीं दूसरी तरफ श्रीनगर में पुलिस टीम पर आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इलाके चारों तरफ से घेर लिया है। इस वक्त इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि अभी आतंकी कुल कितने है अभी इसका पता लगाया जा रहा है। ये भी जानकारी मिली है कि पुलिस टीम पर हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है उनका उद्देश्य क्या था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *