24 सीटों पर उपचुनाव की तैयारियां

भोपाल. प्रदेश के बागी विधायकों के इस्तीफे से रिक्त 24 विधानसभा सीटों पर अब एक साथ जून में उपचुनाव होंगे। प्रदेश के किसी भी विधानसभा के कार्यकाल में इतनी बड़ी तादाद में उपचुनाव नहीं हुए है। विधानसभा सचिवालय से रिक्त सीटों की अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी कलेक्टरों को मतदाता सूची और मतदान केंद्रों का परीक्षण कराने के निर्देश दिए है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने तैयारी शुरू की
प्रदेश में जौरा विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक बनवारीलाल शर्मा और आगर विधानसभा सीट भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन की वजह से रिक्त है। यहां जून के अंतिम सप्ताह से पहले चुनाव कराए जाने है। सिंधिया समर्थक 19 और अन्य तीन विधायकों समेत कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इन सीटों पर भी जून में ही उपचुनाव कराए जा सकते है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रभारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार तोमर ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों (कलेक्टर) को निर्देश दिए है कि वे मतदाता सूची और मतदान केंद्र का परीक्षण करा लें। यदि केंद्र बढ़ाए जाने या स्थान परिवर्तन की जरूरत है तो प्रस्ताव भेजें ताकि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर समयसीमा में कार्रवाई की जा सके।
यहां होंगे उपचुनाव
जौरा, आगर, ग्वालियर, डबरा, बमोरी, सुरखी, सांची, सांवेर, सुमावली, मुरैना, दिमनी, अंबाह, मेहगांव, गोहद, ग्वालियर (पूर्व), भांडेर, करैरा, मुंगावली, अनूपुर, हाटपिपल्या, बदनावर, सुवासरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *