क्या होता है लॉकडाउन, इस बीच कौनसी आवश्यक सेवायें जारी रहेंगी और क्या बंद रहेगा

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस की चपेट में आये कुल एक्टिव मामलों की संख्या अब बढ़कर 341 हो गयी है। वहीं कोविड़-19 से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 मार्च रविवार को इस वायरस के कारण मुंबई और पटना में एक एक मरीज की मौत हो गयी। वहीं, वायरस से गुजरात में भी मौत का पहला मामला सामने आया है। देशभर के कई प्रदेशों में कोविड़-19 के नये मामले सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए 22 राज्यों के 75 जिलों में लॉकडाउन हैं। यहां पर आपको बताने जा रहे हैं कि लॉकडाउन आखिर होता है?
किसी आपात स्थिति से निपटने के लिये राज्य सरकार कुछ अहम दिशा निर्देश जारी करती है लॉकडाउन जैसा कोई शब्द सरकारी नीतियों में नहीं होता है। लेकिन इस का उद्देश्य आपात स्थिति में सरकार में आदेश का पालन कराना होता है। किसी भी महामारी से निपटने के लिये कुछ आवश्यक दिशा निर्देश नागरिकों को दे सकती हैं।
नागरिकों से सरकार की सलाह मानने के लिये स्वतः बाध्य होना पड़ता है। क्योंकि किसी एक की लापरवाही से हजारों की जान खतरे में पड़ सकती है। उत्तरप्रदेश के 15 जिलों में लॉकडाउन किया गया है। इसका मतलब यह है कि इन 15 जिलों कोई भी व्यक्ति गैर जरूरी काम के बिना घर से नहीं निकल सकता हैं।
लॉकडाउन वाले जिलों में सभी दफ्तर, कंपनी, दुकानें, मॉल, कैफे, सामुदायिक केन्द्र बंद रहते हैं.
-एक साथ कहीं भी 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं, सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वो अपने घरों में ही रहें.
-लॉकडाउन वाले शहर में सभी तरह के कार्यक्रमों पर रोक होती है.
-सार्वजनिक स्थल पर कोई इकट्ठा नहीं हो सकता है.
-सभी सरकारी वाहन सर्विस बंद होते हैं, बस, टेम्पो आदि का संचालन बंद होता है.
-लॉकडाउन वाले शहर में सभी को पूरा समय अपने घर में ही रहने की सलाह दी जाती है.
-हालांकि कुछ आवश्यक सेवाओं की छूट रहती है ताकि नागरिकों को कोई समस्या न हो.
कौन सी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी
1. दूध की दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन एक साथ भीड़ ना इकट्ठी हो.
2. राशन की दुकानें खुली रहेंगी लेकिन अपील यही होती है कि भीड़ इकट्ठी न हो और जिसके घर में राशन मौजूद है वो बेवजह राशन की दुकान पर ना जाए. कुछ मामलों में राशन सरकार सीधे घर तक पहुंचाती है ताकि संक्रमण से बचा जा सके.
3. सब्ज़ी और फल की सप्लाई जारी रहेगी.
4. Food Processing Unit खुली रहती हैं.
5. पेट्रोल पंप खुले रहते हैं लेकिन कुछ स्थानों की चिन्हित कर स्थानीय प्रशासन बंद भी करा सकता है जहां ज़्यादा भीड़ की संभावना होगी.
6. दूध और डेयरी प्लांट खुले रहते हैं.
7. निजी और सरकारी अस्पताल 24 घंटे खुले रहते हैं.
8. मेडिकल स्टोर 24 घंटे खुले रह सकते हैं.
9. मेडिकल और स्वास्थ्य संबंधी उपकरण व दवाईयां बनाने वाली कंपनियां खुली रहती हैं.
10. संचार सेवाएं सुचारू रूप से चलती हैं.
11. टेलीकॉम कंपनियां अपनी जरूरी सुविधाएं खुली रख सकती हैं.
12. बैंक और एटीएम खुले रह सकते हैं.
13. Work From Home किया जा सकता है.
14. Essential सेवाओं के आइटम ट्रांसपोर्ट करने के लिए वाहन चल सकते हैं.
15. किसी भी आवश्यक सामग्री की डिलीवरी सरकार भी नागरिक के घर कर सकती है.
16. एंबुलेंस की व्यवस्था बढ़ाई जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *