शिवराज सिंह चौहान के नाम पर सहमति- पार्टी सूत्र

भोपाल. मध्यप्रदेश में पार्टी सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम पर सहमति बन चुकी है और वह चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। इससे पहले 24 मार्च की शाम या देर रात को भाजपा विधायक दल की औपचारिक बैठक में चौहान को नेता चुना जाएगा इसके बाद वह राज्यपाल लालजी टंडन के समक्ष नई सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे।
विधायक दल की औपचारिक बैठक में शिवराज को नेता चुना जाएगा
पार्टी की तैयारी पहले सोमवार को ही विधायक दल की बैठक बुलाने की थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। पार्टी ने शिवराज को नेता बनाए जाने की औपचारिक घोषणा अभी नहीं की है लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने उन्हें कमान सौंपने का मन बना लिया है।
चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में सादगी से शपथ दिलाई जाएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दो बार शिवराज सिंह चौहान से कोरोना के मुद्दे पर बातचीत की थी इसमें उन्होंने चौहान को प्रशासन से संपर्क बनाए रखने के लिए भी कहा है। दूसरी वजह सिंधिया के समर्थन के कारण बन रही सरकार को चलाने में समन्वय का मुद्दा महत्वपूर्ण रहेगा इसलिए चौहान के अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा। चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शपथ पार्टी सूत्रों ने बताया कि 25 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भी किसी तरह के ताम-झाम नहीं करने का फैसला पार्टी ने किया है। चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में सादगी से शपथ दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *