3.50 लाख रूपये नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार, नोट ऐसे एसटीएफ भी धोखा खा गयी
ग्वालियर. भिण्ड से नकली नोट खपाने ग्वालियर आये एजेंट को एसटीएफ ने कम्पू थाना क्षेत्र के नेहरू पार्क से शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 2 -2 हजार रूपये के 175 यानि कुल 3,50 लाख रूपये के नकली नोट मिले है। खास बात यह है कि नकली नोटों की क्वालिटी इतनी अच्छी है कि एक बारगी एसटीएफ भी उन्हें असली समझ बैठी थी, लेकिन नोट को लाइट में लाते ही ‘‘महात्मा गांधी’’ ने चन्द सेकेण्ड में असली नकली का भ्रम दूर कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि यह नोट भिण्ड में छापे गये हैं। गैंग में 5 सदस्य होने का पता लगा है। एसटीएफ गैंग की तलाश में जुट गयी है।
2-2 हजार रूपये के 175 नोट मिले
एसटीएफ एसपी नीरज सोनी को फोन कर सूचना दी थीकि एक युवक नकली नोट लेकर आने वाला है। इस पर टीम को अलर्ट किया गया। डीएसपी रोशनी सिंह, टीआई चेतनसिंह बैस ने टीम के साथ कम्पू के नेहरू पार्क के पास संदेही युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और तलाशी के बीच उसके पास से 2-2 हजार रूपये के 175 नोट मिले। जब इन नोटों को थाने लाकर चेक किया तो यह सभी नकली निकले। आरोपी से रैकेट के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।

