सभी ट्रेने 1 अप्रैल से रेल पटरी पर दौड़ेंगी
नई दिल्ली. भारतीय रेल, यात्रियों के लिये बड़ी खुशखबरी है, 1 अप्रैल से सभी ट्रेनें पटरी पर दौड़ने लगेंगी। न्यूजमेलटूडे को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे 1 अप्रैल 2021 से सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकता है। इसके लिये रेलवे ने तैयारी भी पूरी कर ली है।
रेल पटरी पर 1 अप्रैल से दौड़ेंगी
दरअसल, 29 मार्चको होली का त्यौहार पड़ रहा है। जिसमें ट्रेनों की भारी डिमाण्ड होती है। इसलिये यात्रियों को ट्रेनों के लिये मारामारी न करनी पड़े। रेलवे 1 अप्रैल से सभी ट्रेनों को पटरी पर उतार सकता है। इसमें जनरल शताब्दी और राजधानी सभी तरह की ट्रेनें चलाई जायेगी । सूत्रों के अनुसार कोरोना की स्थिति को नियंत्रण में देखते हुए रेलवे सभी ट्रेनों का चलाने की इजाजत दे सकता है।
अभी सिर्फ कोविड स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं
कोरोना की वजह से भारतीय रेल ने ट्रेनों का संचालन रोक दिया था, अब धीरे धीरे ट्रेनों को एक फिर पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। अभी केवल कोविड स्पेशल ट्रेनें ही चल रही हैं। अभी माना जा रहा है कि मार्च में होली जैसा बड़ा त्योहार पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और ट्रेनों की डिमांड भी, अभी जो ट्रेनें चल रही हैं वो कोविड स्पेशल ट्रेनें हैं। जिनका किराया भी ज्यादा है। अगर सबकुछ सही रहा और तैयारियां हो गईं तो एक्सप्रेस, मेमू, डेमू और अन्य लोकल पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन जल्द ही शुरू किया जा सकता है। लोग त्योहार में अपने घर ट्रेनों में जा सकेंगे और किराया भी कम देना पड़ेगा।

