7वें वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों को अब 1.25 लाख रूपये मिल सकेगी पेंशन
नई दिल्ली. सरकारी सेवा से निवृत्ति के बाद पेंशन शुरू कराने के लिये कितनी परेशानी उठानी पड़ती है। इससे हर सरकारी कर्मचारी वाकिफ है। कई मामले तो ऐसे सामने आते हैं जिनमें सेवा निवृत्ति के बाद कर्मचारी की मौत तक हो जाती है। लेकिन पेंशन शुरू नहीं हो पाती है और इसके अलावा दूसरी तरहकी परेशानी भी आती हैं जैसे आश्रित परिवार में अगर कोई दिव्यांग हो तो उसके लिये पेंशन का कोई प्रावधान नहीं लेकिन अब पुराने नियमों को मोदी सरकार ने बदल दिया है।
अधिकतम पेंशन की सीमा बढ़ाई
केन्द्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के परिवार वालों के लिये बड़ी घोषणा की है। सरकारी कर्मचारियों की मौत के बाद उनके परिवार को पेंशन के रूप में जब 1.25 लाख रूपये तक मिल सकेंगे। अभी तक यह सीमा अधिकतम 45 हजार रूपये थी जिसमें ढाई गुना बढ़ोत्तरी की गयी है। इस बदलाव से उन हजारों सरकारी कर्मचारियों के परिवार को लाभ मिलेगा। जिन्हें महंगाई के दौरे में घर चलाने में बड़ी परेशानी आती थी। नये नियमों के अनुसार जब उनकी पेंशन रिवाइज हो जायेगी तो फिर उनकी आर्थिक स्थिति और सुधर जायेगी।

