17 जवान शहीद छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली मुठभेड़ में

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के जंगल में शनिवार से चल रही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है। मुठभेड़ में घायल 14 जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है इसमें 5 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। इधर घायल जवानों को हेलिकॉप्टर द्वारा सुकमा से रायपुर लाकर रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती किया गया। इसमें 3 जवानों की हालत गंभीत बताई जा रही है।
वापसी के दौरान नक्सलियों ने एम्बुश में जवानों को फंसाया
जानकारी के अनुसार मिनपा इलाके में नक्सलियों की नंबर वन बटालियन की मौजूदगी की सूचना पर चिंतागुफा व आसपास के कैम्पों से एसटीएफ व डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की टीमों को जंगल भेजा गया था। इस बटालियन का कमांडर कुख्यात नक्सल लीडर हिड़मा है। फोर्स की वापसी के दौरान नक्सलियों ने एम्बुश में जवानों को फंसा लिया। मौके पर शनिवार दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक जमकर फायरिंग होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *