सिंधिया के 22 विधायकों मिलेगा भाजपा से टिकट
भोपाल. मध्य प्रदेश में सिंधिया के 22 बागी विधायकों के कारण कमलनाथ की सरकार गिरी है वो सभी नेता शनिवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पार्टी सभी 22 पूर्व विधायकों को उपचुनाव में टिकट देगी।
सिंधिया का अगला प्लान
ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक नेताओं ने कांग्रेस से बगावत की और सिंधिया के प्रति वफादर रहे। अब सिंधिया अपने वफादरों का कर्ज उतारने के लिए एक नया प्लान बना रहे है। इस प्लान में उनके साथ मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के कई सीनियर नेता भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश की 24 सीटों में मई में उप चुनाव हो सकते है जिसको देखते हुए सिंधिया ने अपनी तैयारिया शुरू कर दी है। क्योंकि कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों को जीत दिलाने की जिम्मेदारी अब सिंधिया की होगी।
6 से 7 नेताओं को मंत्रालय भी मिलेगा
सिंधिया समर्थक विधायकों को 6 से 7 नेताओं को नई सरकार में मंत्रालय भी मिलेगा ऐसे में सिंधिया ही सबसे बड़ा चेहरा होंगे जो इन्हें जीत दिला सकते है। 2018 के विधानसभा चुनाव में सिंधिया ने अपने 18 समर्थक पूर्व विधायकों के लिए जमकर प्रचार किया था। अब उपचुनाव में इन नेताओं को जीत दिलाने में सिंधिया को एक बार फिर से मध्य प्रदेश में सक्रिय होना पड़ेगा।
